मनोरंजन
Bigg Boss 19 : मृदुल तिवारी शो से बेघर, फैंस ने बिग बॉस का किया बायकॉट
Bigg Boss 19 : सबके मनपसंद यूट्यूबर मृदुल तिवारी शो से मिड-एविक्शन में बाहर हो गए हैं। बता दें, ये एविक्शन लाइव ऑडियंस की वजह से हुआ।
Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 से सबके मनपसंद यूट्यूबर मृदुल तिवारी शो से मिड-एविक्शन में बाहर हो गए हैं। बता दें, ये एविक्शन लाइव ऑडियंस की वजह से हुआ। मृदुल के बाहर जाने के बाद सभी फैंस निराश हैं और सोशल मीडिया पर बिग बॉस का बायकॉट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि ये एविक्शन पूरी तरह स्क्रिप्टेड और अनफेयर था।
कैप्टेंसी टास्क के दौरान बिग बॉस हाउस में लाइव ऑडियंस का ग्रुप पहुंचा। कंटेस्टेंट्स ने उनके सामने कैप्टेंसी के लिए कैंपेन किया, फिर सीक्रेट बैलेट से वोटिंग हुई। गौरव खन्ना और शहबाज बदेशा को सबसे ज्यादा वोट मिले, जिससे वे कैप्टेंसी के दावेदार बने। वहीं, मृदुल तिवारी को महज 4 वोट ही मिले, और तुरंत उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
यह एविक्शन मृदुल के लिए ‘फुल सर्किल’ साबित हुआ,जिन दर्शकों ने वोटिंग से उन्हें घर में एंट्री दिलाई थी, उसी ऑडियंस ने उन्हें बाहर भी कर दिया। मृदुल का एलिमिनेशन इस बार आम नॉमिनेशन प्रक्रिया से अलग, लाइव ऑडियंस वोटिंग के जरिए हुआ।View this post on Instagram



