उत्तराखंड
बिग अपडेट: इस माह में जारी होंगे UKPSC की सात परीक्षाओं के नतीजे
मई में जारी होगा UKPSC की इन सात परीक्षाओं का रिजल्ट

फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी होगा। पुलिस कांस्टेबल का अंतिम चयन परिणाम और परिवहन विभाग में आरआई टेक्निकल भर्ती परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में जारी होंगा। पटवारी-लेखपाल भर्ती का अंतिम चयन परिणाम, पीसीएस-जे प्री परीक्षा का परिणाम और लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा।
साथ ही बंदीरक्षक भर्ती का परिणाम जून में जारी होगा।



