HNN Shortsउत्तराखंड
बड़ी ख़बर : हेलंग उर्गम भर्की मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल

उक्त सूचना मिलते ही थाना जोशीमठ से एसएसआई संजय सिंह नेगी मय पुलिस फोर्स एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम बचाव उपकरणों के साथ घटना स्थल उर्गम भर्की मोटरमार्ग रवाना हुई।
दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर टीम ने पाया कि वाहन संख्या 07TB, 0248 टाटा सूमो भरकी मोटर मार्ग पर सड़क से करीब 60 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई है।
वाहन में चालक सहित 3 लोग सवार थे, जहां चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। 2 लोग घायल अवस्था में थे, जिन्हे उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मृतक का नाम रितेश त्र दिगंबर सिंह चौहान,निवासी चाई गांव, जोशीमठ,और घायलों में क्रमश जयदीप सिंह बिष्ट देवर खडोरा, और विक्रम सिंह है।



