HNN Shortsउत्तराखंडबड़ी खबरराष्ट्रीय
Big News: उत्तराखंड- चार सब इंस्पेक्टरों पर गिरी गाज, पाया गया आरोप
Big News: Uttarakhand- Four sub-inspectors were accused, found guilty

Big News: Uttarakhand- Four sub-inspectors were accused, found guilty
देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 16 फरवरी को ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शिकायती प्रार्थना पत्रों को अनावश्यक लंबित रखने का मामला सामने आया, जिसकी जांच डीजीपी ने एसपी क्राइम ऊधमसिंह नगर को सौंपी थी।
बताया जा रहा है कि जांच में मामला सही पाए जाने पर डीजीपी ने पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रेंज को चार उप निरीक्षकों अम्बीराम आर्य, उमेश रजवार, दिनेश परिहार और हरविंदर कुमार को उधमसिंहनगर जनपद से दूरस्थ स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।



