HNN Shortsउत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय
बड़ी ख़बर: उत्तराखंड को मिल सकती है कई सौगात..
Big news: Uttarakhand can get many gifts...

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दिल्ली पहुंच गए। वह सोमवार को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उत्तराखंड से संबंधित विभिनन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने की संभावना है।
मुख्यमंत्री का केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करने का समय तय है। वह प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ ही देहरादून, रामनगर, टनकपुर के लिए नई रेलगाड़ियां चलाने का आग्रह करेंगे। इसके अलावा सीएम अन्य केंद्रीय मंत्रियों से राज्य के विकासात्मक योजनाओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने पर मुख्यमंत्री सशक्त उत्तराखंड के रोडमैप पर चर्चा कर सकते हैं।



