HNN Shorts
Big News : पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर मच गया बवाल, पढ़िए…

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार चंद्रबाबू नायडू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चंद्रबाबू नायडू के न्यायिक हिरासत की अवधि 23 सितंबर को को खत्म होगी। इस बीच तेलगु देशम पार्टी ने गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के खिलाफ पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया है। गौरतलब है कि कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी और पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट के जज हिमाबिंदु ने इस मामले की सुनवाई करते हुए चंद्रबाबू नायडू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पूर्व सीएम को राजमुंदरी केंद्रीय जेल ले जाने का सुझाव दिया गया है। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू को कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में आंध्र प्रदेश की आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के मुताबिक यह मामला आंध्र प्रदेश में उत्कृष्ट केंद्रो के समूहों की स्थापना से संबंधित है। इसकी परियोजना का अनुमानित मूल्य 3300 करोड़ रुपये है।
#WATCH | Vijayawada, Andhra Pradesh: TDP called for a statewide bandh after TDP chief and ex-CM Chandrababu Naidu was sent for 14 days of custody.
— ANI (@ANI) September 11, 2023
Former CM N Chandrababu Naidu was sent to judicial custody till September 23 in a corruption case yesterday. pic.twitter.com/nGsrnJK627



