HNN Shortsउत्तराखंडराष्ट्रीय
Big News: प्रमोशन के लिए शिक्षक करेंगे संघर्ष
Big News: Teachers will struggle for promotion

आज शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ एससीईआरटी शाखा के अध्यक्ष डॉ अंकित जोशी ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी से मुलाक़ात कर पदोन्नति के संबंध में चर्चा की। इसके साथ ही डॉ अंकित जोशी द्वारा नोटिस भी दिया गया।
प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति के संबंध में सीमा जौनसारी ने आश्वासन दिया है कि वरिष्ठता में सुधार कर शीघ्र ही प्रक्रिया आरंभ की जाएगी, जबकि एल टी से प्रवक्ता के पदों पर पदोन्नति के संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी ने अवगत कराया कि वे उच्च स्तर से आदेश के क्रम में ही कार्यवाही कर सकेंगी ।
पदोन्नति प्रक्रिया को अंजाम तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता के आशय से विरोध का नोटिस विभाग को दिया गया ।



