HNN Shortsउत्तराखंडखेल
बड़ी ख़बर : मंत्री रेखा आर्या ने निर्माणाधीन मल्टीपर्पज बैडमिंटन हॉल और युवा केन्द्र का किया निरीक्षण।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने किया निर्माणाधीन मल्टीपर्पज बैडमिंटन हॉल और निर्माणाधीन युवा केन्द्र का निरीक्षण,अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश

खेल मंत्री ने कहा कि मल्टीपर्पज हॉल के बन जाने से आने वाले समय मे हमारे खिलाड़ियो को काफी लाभ होगा और वह अपने हुनर को निखार सकेंगे। कहा कि कहें ना कहीं जीवन में अनुशासन का होना अनिवार्य है और खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं। इसलिए हमें खेलों में भाग अवश्य लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से जहां शरीर तंदरुस्त रहता है, वहीं दिमाग में भी ताजगी बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि अगले साल राज्य में 38 वे राष्ट्रीय खेलो का आयोजन होना है ।जिसके लिए सरकार और खेल विभाग पूरी तरह से तैयार है और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है ।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम शानदार और बेहतरीन तरह से राष्ट्रीय खेलो का आयोजन करेंगे। सरकार पूरी तरह से आयोजन के लिए तैयार है।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ,जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला प्रोबेसन अधिकारी वर्षा उपस्थित रहे।



