HNN Shortsउत्तराखंड
बड़ी ख़बर : सड़क पर उतरीं DM सोनिका, PWD अफसरों को लगाई फटकार
जिलाधिकारी सोनिका ने देर रात शहर की सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि सड़कों पर जलभराव ना हो इसके लिए उचित व्यवस्थाएं की जाए तथा सड़कों पर गड्ढे ना रहे जहां पर गड्ढे हैं वहां पर गड्डे भरकर पैच वर्क कर लिया जाए ताकि आमजन को परेशानी ना हो तथा किसी प्रकार की दुर्घटना घटित ना हो। इसका विशेष ख्याल रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एवं प्रांतीय खंड के अधिकारी सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे। जिला अधिकारी का निरीक्षण अभी गतिमान है जो कि देर रात तक चलेगा।



