HNN Shortsउत्तराखंड
बड़ी ख़बर : निबंधन मुख्यालय मियां वाला में गांधी जयंती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

इस अवसर पर निबंधक आलोक पांडे द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शपथ भी दिलाई। सभी अधिकारियों द्वारा मुख्यालय परिसर में स्वयं झाडू पड़कर स्वच्छता अभियान के तहत मुख्यालय परिसर में साफ सफाई की गई।
और एक सूक्ष्म गोष्ठी में सभी अधिकारियों द्वारा क्रमवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के स्मरणों को याद करते हुए उसे अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर अपर निबंधक, आनंद शुक्ल ईरा उप्रेती , संयुक्त निबंधक एमपी त्रिपाठी एवं सहकारिता के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



