उत्तराखंड
देहरादून में जल्द प्रयोग किए जाएंगे ऑडियो स्पर्श डिवाइस
देहरादून में वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण रोज दिन रात सड़को पर जाम जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। दून में सड़को पर लगातार वाहनों की आवाजाही से सड़क पार करने वाले व्यक्तियों को बहुत समस्याओं से जूझना पड़ता है।
आम जन की इसी समस्या को देखते हुए दून सिटी की तरफ से मेन चौराहों पर ऑडियो स्पर्श डिवाइस लगाए गए थे, लेकिन इन डिवाइसों का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। लोगों की समस्याओं को देखते हुए यातायात निदेशक ने ऑडियो स्पर्श डिवाइस को प्रयोग में लाने के लिए जल्द से जल्द कहा गया है।
स्पर्श डिवाइस को छुने पर सूचना दी जाएगी, जिसके बाद लोग आसानी से सड़क पार कर सकेंगे। यातायात निदेशक मुख्यतार मोहसिन ने सोमवार को लोगों की परेशानियों को देखते हुए ट्रैफिक जंक्शन में लगे हुए डिवाइस के प्रयोग को लेकर चर्चा की।
यह भी पढ़ें- मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी पहुंची भारत दौरे पर