HNN Shortsउत्तराखंडपॉजीटिव न्यूजबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय
यूथ कांग्रेस में राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट बनने पर आरुषि सुंद्रियाल ने कहा “लोगों ने मेरी बुलंदियां देखी किसी ने पांव के छाले नहीं देखे”
आरुषि सुंद्रियाल बनी भारतीय युवा कांग्रेस में उत्तराखंड की पहली राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट

इस मौके पर आरुषि सुंद्रियाल ने कहा, “लोगों ने मेरी बुलंदियां देखी किसी ने पांव के छाले नहीं देखे, अधिकतम लोग सारा जीवन पार्टी के साथ बिताने के बावजूद भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हिस्सा नहीं बन पाते। मेरे लिए यह है अत्यंत सौभाग्य की बात है कि मैं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपनी जगह बना पाई। उन्होंने बताया कि वह एक साधारण परिवार का हिस्सा है और उनके लिए यह सफर बिल्कुल भी सरल नहीं था। आमतौर पर राजनीति में भाई भतीजावाद देखने को मिलता है और ऐसे महत्वपूर्ण पदों पर बड़े नेताओं से संबंध रखने वालों को ही स्थान मिल पाता है साथ ही राजनीति में आई महिलाओं पर कुदृष्टि रखने वालों की भी कहां कमी होती है। परंतु कांग्रेस ऐसी पार्टी है जहां टैलेंट की कद्र है साथ ही यहां मेहनत और इमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाता है।
उन्होंने बताया की उन्होंने घर की जिम्मेदारियों और परिवार को दिए जाने वाले समय में भारी कटौती कर पार्टी द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का निर्वाहन पूरी निष्ठा से किया है, अपने व्यापार व तमाम निजी कार्यों को नजरअंदाज कर हमेशा पार्टी के कार्यों को महत्व दिया जिसके परिणाम स्वरूप पार्टी द्वारा उन्हें यह अति सम्मानित दायित्व देकर सुसज्जित किया गया है जिसके लिए वह कृतज्ञ हैं, पार्टी के शीश नेतृत्व, सभी साथियों और समर्थकों को सहस्त्र कोटी धन्यवाद करती हैं।



