उत्तराखंडराजनीतिहोम

मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के साथ नए मंत्रिमंडल ने भी ली शपथ

आज हो सकती है कैबिनेट बैठक

 उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह धामी शपथ ले ली है। इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ली।  इनमें सोमेश्‍वर विधायक रेखा आर्य, सितारगंज विधायक सौरभ बुहुगुणा, नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल, मसूरी विधायक गणेश जोशी और बागेश्‍वर विधायक चंदनराम दास का नाम शामिल है। सितारंगज से विधायक सौरभ बहुगुणा पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं। सौरभ पहली बार मंत्री बने हैं। वहीं सुबोध उनियाल नरेंद्रनगर से विधायक है। इससे पहले वह उत्‍तराखंड सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं। पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। 2017 में इन्‍होंने भाजपा ज्‍वाइन की थी। गणेश जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। इनका जन्‍म 1958 में मेरठ में हुआ था। मेरठ में उनके पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी भारतीय सेना के जवान के रूप में तैनात थे। गणेश जोशी 1976 से 1983 तक एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में रहे। वर्तमान में वे देहरादून के कालीदास रोड स्थित आवास में रहते हैं। 1984 में एक सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सचिव, देहरादून (1985-89) उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, देहरादून (1989-92) अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, देहरादून शहर (1994-96) मंडल प्रभाती, भारतीय जनता युवा मोर्चा, गढ़वाल मंडल (1996-98) सचिव भाजपा, देहरादून (1998-2000) रेखा आर्य सोमेश्‍वर से विधायक हैं। रेखा आर्य 2003 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनीं। 2012 में उन्होंने सोमेश्वर विधानसभा से चुनाव लड़ा। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहीं। उसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गईं। 2014 में सोमेश्वर विधानसभा से रेखा आर्या ने कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और जीतीं।  2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेखा आर्या बीजेपी में शामिल हो गईं और बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचीं। बीजेपी ने उन्हें राज्य मंत्री बनाया। यह भी पढ़ें- पुष्कर सिंह धामी 11 मंत्रीयों के साथ ले सकते है शपथ बागेश्‍वर विधायक चंदनराम दास पहली बार मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं यह भी संभावना है कि शपथ ग्रहण के बाद आज शाम पांचवीं विधानसभा की धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हो सकती है।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button