उत्तराखंड
जनता की सुरक्षा के मद्देनजर सभी तैैयारियां पूरी करें सभी विभाग: खुराना
मानसून में अवरूद्ध मार्गों को खोलने के लिए मशीनें तैनात करने के निर्देश

सिंचाई विभाग को नदियों के जलस्तर की नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा नदी किनारे संवेदनशील स्थलों को खाली कराकर जनधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है। नगर पालिका क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था, पुलिस विभाग को पर्याप्त संख्या में राहत बचाव दल तथा स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है। पूर्ति विभाग को मानसून अवधि के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न, रसोई गैस एवं अन्य सामग्री का समुचित भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
वन विभाग एवं जिला पंचायत को वैकल्पिक मार्गो को दुरुस्त रखने, विद्युत, उरेडा, जल संस्थान को विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल सुचारू करने, तहसील प्रशासन को 24×7 की तर्ज पर कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए आपदा के समय विभागीय समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए है।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपने विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करते हुए विभाग से संबंधित सूचनाएं नियमित रूप से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र गोपेश्वर को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है। साथ ही किसी भी प्रकार की आपदा, दुर्घटना की सूचना तत्काल ई-मेल ddmachamoli1077@gmail.com व दूरभाष 01372-251437, 1077 (टोल फ्री), 7830839443, 7055753124, 9068187120 एवं 7579004644 पर उपलब्ध कराने को कहा गया है।



