बॉलीवुड
Aishwarya Rai Bachchan ने PM Modi के छुए पैर, Video Viral
Aishwarya Rai Bachchan स्टेज पर स्पीच देती हुई नजर आईं और उसके बाद पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
Aishwarya Rai Bachchan: बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा का जन्म शताब्दी समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी शिरकत की। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु और जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन स्टेज पर स्पीच देती हुई नजर आईं और उसके बाद पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी इस समारोह को और भी खास बनाती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सिर्फ एक ही जाति है, और वह है मानवता की जाति। एक ही धर्म है, प्रेम का धर्म। एक ही भाषा है, हृदय की भाषा, और ईश्वर एक है, जो हर जगह विद्यमान है। उन्होंने स्वामी सत्य साईं बाबा को याद करते हुए कहा कि स्वामी हमेशा मानव सेवा को ईश्वर सेवा बताया करते थे। बताया जाता है कि ऐश्वर्या राय, सत्य साईं बाबा की भक्त रही हैं और उन्होंने जीवन के कई महत्वपूर्ण फैसले उनकी सलाह पर किए थे।
ऐश्वर्या का पीएम मोदी के पैर छूने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है और फैंस इस वीडियो को देखकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं, जिसमें एक यूजर ने लिखा कि यह उनके संस्कारों की खूबसूरती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह हमारी संस्कृति है और वह दुनिया भर में हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हैं। तीसरे यूजर ने टिप्पणी की कि वह खान मार्केट गैंग से बिल्कुल अलग हैं। इसके अलावा बाकी यूजर्स ने लिखा कि यह उनके संस्कार हैं और दोनों महान सनातनी हैं। कुछ लोगों ने ऐश्वर्या की जमकर तारीफ की, तो कुछ ने मजाक-मजाक में जया बच्चन पर भी टिप्पणी कर दी। Read more:- Indira Gandhi Birth Anniversary: पूर्व PM इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती आज, पीएम मोदी- कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिView this post on Instagram