breaking news
Ahmedabad murder case: अहमदाबाद में ‘दृश्यम’ जैसी दिल दहला देने वाली हत्या, पत्नी का प्रेमी गिरफ्तार
Ahmedabad murder case: गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को ‘दृश्यम’ फिल्म की कहानी की याद दिला दी।
Ahmedabad murder case: गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को ‘दृश्यम’ फिल्म की कहानी की याद दिला दी। यहाँ रूबी नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी और दो रिश्तेदारों की मदद से अपने ही पति की हत्या कर दी और उसके शव को घर के रसोईघर के फर्श के नीचे दफना दिया।
पुलिस के अनुसार, रूबी ने इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगने दी। जब भी कोई उससे उसके पति के बारे में पूछता, तो वह कहती कि वे काम के सिलसिले में दुबई गए हैं और वह भी जल्द ही उनके पास जाने वाली है। इसके बाद रूबी अहमदाबाद से गायब हो गई। करीब 14 महीने बाद यह पूरा मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि जब अहमदाबाद के सरखेज इलाके में स्थित उनके बंद घर की जांच की गई, तो रसोईघर के फर्श के नीचे से हड्डियाँ और अन्य अवशेष बरामद हुए। इन अवशेषों को फॉरेंसिक विश्लेषण और डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है।
डीसीपी अजीत राजियान ने बताया कि करीब तीन महीने पहले अपराध शाखा के एक निरीक्षक को सूचना मिली थी कि मूल रूप से बिहार निवासी समीर अंसारी को काफी समय से इलाके में नहीं देखा गया है और उसके लापता होने की कोई पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज नहीं है।



