HNN Shortsउत्तराखंड
Accident : यूटिलिटी पर गिरा बोल्डर, 3 की मौत
कोटा डिमोऊ से टमाटर लेकर आ रहा था विकासनगर

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घायलों को वाहन से बाहर निकाला। तब तक तीन वाहन सवारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीन अन्य को पुलिस ने विकासनगर अस्पताल भेजा।
हादसे के मृतकों की पहचान कल सिंह (60) पुत्र मदन सिंह निवासी कोठा तारली, कालसी, राधा देवी (35) पत्नी मुकेश निवासी कोटा डिमोऊ कालसी और किशन सिंह (50) पुत्र हरिया निवासी कोटा डिमोऊ कालसी के रूप में हुई।
वहीं घायलों की पहचान वाहन चालक गजेंद्र सिंह (45) पुत्र कृपाराम, मुकेश (45) पुत्र माधवराम व संतराम चौहान (60) पुत्र सुनो सिंह सभी निवासी कोटा डिमऊ के तौर पर हुई है।



