
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने बीते दिन गोंडा दौरे में मीडिया से वार्ता में बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश व देश में साप्रदायिकता फैला कर केवल मजहब के नाम पर बांट कर राजनीति करने वाले लोगों के राज में महंगाई, भुखमरी, गुंडागर्दी बढ़ गई तथा औरतों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है।
अबू आजमी ने सपा की सरकार लाने तथा धर्म भेद फैलाने वालों को निकालने कि बात करते हुए कहा बीजेपी-आर एसएस बजरंग दल के समूह का देश की आजादी में योगदान न होने पर भी आज गद्दी पर बैठकर गांधी जी के कातिल नाथूराम गोडसे को क्रांतिकारी बोलकर देश का संविधान तोड़ना चाहते हैं।
बीजेपी के लोग यूपी में अन डीक्लियर कर्फ्यू लगा कर सरकार के खिलाफ बोलने वालो को जेल भेज रहें हैं। जिन्ना को मुसलमान पसंद नहीं करते क्योंकि उसने इस देश का बंटवारा करने के साथ हिंदू मुस्लिम की एकता को बांटने का काम किया है और देश का एक भी मुसलमान जिन्ना के साथ नहीं है।
यह भी पढ़ें- 2022 चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द प्रत्याशियों की सूची घोषित करेगी