
उत्तरकाशी में आम आदमी पार्टी कि प्रदेश प्रवक्ता पुष्पा चौहान ने आप अध्यक्ष सीएम अरविंद केजरीवाल की महिलाओं को दी हुई चौथी गांरटी पर विपक्ष के उठाए सावल पर पलटवार किया है। आज आप नेता पुष्पा चौहान ने प्रेस वार्ता में कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने पर विपक्ष बौखला गया है और अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतर आया है।
आप नेता ने कहा कि पिछले 21 सालों में बीजेपी व कांग्रेस ने महिलाओं के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया और आप अध्यक्ष उनके उत्थान के लिए कुछ कर रहें तो विपक्ष बयानबाजी कर रहा है। पुष्पा चौहान ने बीजेपी व कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी पर कहा कि मैदान पर हीटर लगाकर टीवी पर बयान देना बहुत आसान है जबकि पहाड़ों में रहकर यहां कि दिक्कतों को झेलकर जीवन व्यतीत करना बेहद मुश्किल है।
आप नेता ने कहा कि राज्य में महिलाओं के पहाड़ों में दिन भर कठोर परिश्रम करने के बाद उनका घर चलता है पहाड़ पर जीवन व्यतीत करना भी पहाड़ जैसा है। पुष्पा चौहान ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि विपक्षी महिला नेताओं को अपनी पार्टियों से भी महिला उत्थान के लिए प्रयास करना चाहिए और सशक्त उत्तराखंड की नीव बनाने का कार्य करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- विराट के रेस्टोरेंट पर फैंस ने जताई नाराजगी-जानें क्यों