HNN Shortsउत्तराखंडराजनीतिहोम
AAP के नेता कर्नल अजय कोठियाल पहुंचे आज गंगोत्री विधानसभा
गांव- गांव जाकर मिल रहे लोगों से

उत्तराखंड मे विधानसभा चुनाव समाप्ति के दो दिन बाद आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल आज गंगोत्री विधानसभा के कामर ग्रामसभा में 6 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रखे है। कामर ग्रामसभा पहुंचते ही ग्रामीणों ने कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत किया, कर्नल कोठियाल ने इस दौरान कहा कि उन्होंने कामार गांव की जनता से इस गांव में आने का वादा किया था, लेकिन अधिक व्यस्थ होने के कारण वह इस गांव में नहीं आ पाए, जिस कारण चुनाव खत्म होते ही सबसे पहले उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए कामर गांव का भ्रमण किया।
कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि जिन गांव मैं चुनाव के दौरान भ्रमण नहीं कर पाया, उन सभी गांव में जाकर में लोगों से मिल रहा हूं और प्रदेश नवनिर्माण की जो लड़ाई आम आदमी पार्टी ने शुरू की है, यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी और आम आदमी पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के ओलंपियन को अपने हक के लिए जाना पड़ रहा कोर्ट



