
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने में अब कम ही समय बचा हुआ है, ऐसे में तमाम पार्टियां चुनावी शंखनाद के लिए धरातल पर पांव पसारने में लग चुके है। बात चाहे भाजपा, कांग्रेस या फिर आम आदमी पार्टी की करें, सभी पार्टियों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार पर जोर दिया जा रहा है।
प्रचार- प्रसार पर जोर लगाते हुए आज आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी सेनानिवृत कर्नल अजय कोठियाल रामनगर के दौरे पर पहुंचेंगे, साथ ही आप पार्टी के तमाम दिग्गज नेता भी कर्नल कोठियाल के साथ रामनगर का दौरा करेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत द्वारा बताया गया कि आप पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल आज दोपहर 12 बजे रामनगर पहुंचेंगे, जहां कर्नल कोठियाल रामनगर के पर्वतीय रामलीला समिति पैठपड़ाव में पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें- भारी दिल के साथ दोनों मासूम बच्चों ने शहीद पिता का किया अंतिम संस्कार