होमउत्तराखंड

सातवें चरण के रण में कुल 613 प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें चरण व अंतिम चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर सोमवार को मतदान है। इस चरण के लिए कुल 613 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सातवें चरण में पूर्वांचल के जिन नौ जिलों में चुनाव होना है, वहां के प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है। अंतिम चरण में तीन मंडलों आजमगढ़, वाराणसी और विंध्याचल के नौ जिलों आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर, भदोही व सोनभद्र में मतदान होना है। इन 54 सीटों में वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा 29, सपा 11, बसपा छह, अपना दल चार, सुभासपा तीन व निषाद पार्टी एक सीट पर जीती थी। यह भी पढ़ें- यूक्रेन में जंग के बीच सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी सातवें चरण में राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, दीदारगंज, अतरौला, गोपालपुर, सकलडीहा, सागरी, शिवपुर, मुबारकपुर, सेवापुरी, भदोही, ज्ञानपुर, औराई, मधुबन, घोसी, मोहम्मदाबाद गहना, मऊ, मोहम्मदाबाद, सैयदपुर, चकिया, अजगर, रोहनियां, मछली शहर, मरियाहू, छांबी, मीरजापुर, मझवां, चुनार, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी, बदलापुर, पिंडारा, आजमगढ़, निजामाबाद, जमानिया, मुगलसराय, फूलपुर- पवई, लालगंज, मेहरगढ़, जाफराबाद, सैदपुर, मरिहां, घोरावल, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद और मुंगरा बादशाहपुर सीट पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button