होमउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहुंचे वाराणसी

मोदी मोदी के नारों से गूंजा समूचा मैदान गूंजा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चुनावी शंखनाद करने रविवार दोपहर बाद पहुंचे तो कार्यकर्ता और पदाधिकारियों संग भाजपा उम्‍मीदवारों का भी उत्‍साह चरम पर पहुंच गया। वहीं वाराणसी पहुंचे पीएम नरेन्‍द्र मोदी बाबा दरबार में भी शाम को दर्शन पूजन करने पहुंचेंगे। बाबा काशी विश्‍वनाथ को नमन कर वह यूपी में विजय का आशीष भी मांगेंगे। पीएम मोदी का हेलीकाप्टर दोपहर बाद पुलिस लाइन मैदान में उतरा और यहां से वह सड़क मार्ग से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय रवाना हुए। इस दौरान उनका स्‍वागत करने के लिए जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ ही आम जनता का भी हुजूम उमड़ा। जगह जगह पोस्टर बैनर झंडों और फूलों से पीएम का स्‍वागत करने के लिए पार्टी के स्‍तर पर भी पूर्व में तैयारी की जा चुकी थी। बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधन के पूर्व मंच पर केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले संबोधन शुरू किया और पीएम का स्‍वागत करते हुए सभी का आभार भी जताया। इस दौरान पार्टी स्‍तर पर बूथ कार्यकर्ताओं का भी उन्‍होंने उत्‍साह बढ़ाया। शाम चार बजे पीएम नरेन्‍द्र मोदी वाराणसी पुलिस लाइन में हेलिकाप्‍टर से शाम चार बजे उतरे तो पार्टी पदाधिकारियों ने हेलीपैड पर उनका स्‍वागत किया। हेलीपैड पर ही कार में सवार होकर पीएम और उनके साथ अन्‍य नेता 4:05 बजे रवाना हो गए। जगह- जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका सड़क के किनारे स्‍वागत किया। वहीं पीएम के फ्लीट के पहले आगवानी के तौर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का बाइक जुलूस गुजरा तो पीएम के स्‍वागत में गूंज रहे नारों से माहौल भगवामय नजर आने लगा। वहीं कार्यक्रम स्‍थल विवि परिसर में गोल्‍फ कार्ट से पीएम कार्यकर्ताओं से मिले तो कार्यकर्ताओं का उत्‍साह चरम पर पहुंच गया। मोदी के नारों से समूचा मैदान गूंजने लगा। पीएम जब तक गोल्‍फकार्ट पर बैठकर मंच तक पहुंचे तब तक भाजपा के प्रचार के नारों से परिसर गूंंजता रहा। शाम 4:35 बजे पीएम मंच पर पर पहुंचे तो वंदे मातरम, भारत माता की जय और मोदी मोदी के नारों संग पीएम का पदाधिकारियों ने सत्‍कार किया। यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश ऊना में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग पीएम के आगमन के पूर्व पुलिस लाइन से लेकर सभा स्थल तक सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। पीएम नरेन्‍द्र मोदी मंच से बूथ अध्यक्ष समेत सभी बूथ पदाधिकारियों को ‘बूथ विजय’ का मंत्र देंगे। कार्यक्रम में वाराणसी की आठों विधानसभा से लगभग 20 हजार बूथ कार्यकर्ता शामिल हैं जिनके साथ प्रधानमंत्री संवाद करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री लगभग घंटे भर तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इस बीच पीएम का बूथ पदाधिकारियों के बीच भी जाने का कार्यक्रम प्रस्‍तावित है। इस आयोजन में वाराणसी की आठ विधानसभाओं के 33 मंडल के 539 शक्ति केन्द्रों के 3361 बूथ के लगभग 20 हजार बूथ पदाधिकारी शामिल हुए हैं।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button