उत्तरप्रदेशहोम
मैनपुरी में आज गृहमंत्री अमितशाह करेंगे जनसभा को संबोधित
उपमुख्यमंत्री दो क्षेत्रों में करेंगे सभा

यूपी में दूसरे चरण के चुनाव होने के बाद अब मैनपुरी में सियासी दिग्गज नेताओं आना शुरु हो गया है बीते दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा से शुरुआत कर दी है जबकि आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं प्रदेश के उप सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी बरनाहल और किशनी क्षेत्र में जनसभाएं करेंगे।
बीते दिन भाजपा के स्टार प्रचारक और सीएम योगी आदित्यनाथ ने किशनी विधानसभा क्षेत्र के पतारा में जनसभा को संबोधित किया था और आज गृहमंत्री अमित शाह मैनपुरी जा रहे हैं वह करीब 11 बजे क्रिश्चियन मैदान में जनसभा करेंगे दिनभर उनके आगमन को लेकर तैयारियां चलती रहीं पार्टी पदाधिकारी जहां तैयारियों में जुटे रहे तो वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा के इंतजामों में लगे हुए है।
यह भी पढ़े-पंजाब में आज राजनाथ सिंह के अलावा कई दिग्गज नेता करेंगे रैली
आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी जा रहे हैं मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री करहल विधानसभा क्षेत्र के नवाटेढ़ा में दोपहर करीब तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे इसके बाद किशनी में जनसभा करेंगे।
