उत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहोम
गृहमंत्री अमितशाह ने बरेली में बहोरन लाल मौर्य के लिए की जनसभा
अमित शाह ने आजम खां पर साधा निशाना

बरेली चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले आज गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य के समर्थन में रैली करने भोजीपुर पहुंचे। भोजापुरी विधानसभा क्षेत्र के श्री सिध्दी विनायक इंस्टीड्यूट में उन्होंने विपक्ष पर जमकर सियासी तीर चलाए साथ ही उपलब्धियां भी गिगाईं।
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ संबोधन की शुरुआत की कहा कि पहले चरण में मतदान के बाद सपा का सूपड़ा साफ हो रहा है 300 सीटों के पार जाकर भाजपा की सरकार बनने वाली है। पहले माफिया देखकर पुलिस भागती थी और अब पुलिस का सायरन सुनते ही गुंडे भागते हैं आजम खान पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि उनका बड़ नाम था अब जेल में हैं।
ऐसे माफिया जेल में ही रहें या नहीं सपा सरकार आई तो जेल से बाहर आ जाएंगे ये सब मोदी सरकार ने हर गरीब का साथ दिया है गैस सिलेंडर, बिजली मकान दिए खुद को समाज वादी कहने वाले बताएं कि अब तक गरीबों के लिए क्यों नहीं सोचा।
यह भी पढे़ं-ऋषिकेश विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क