राजनीतिराष्ट्रीयहोम

संसद भवन में लगाई जाएगी लता मंगेशकर तस्वीर

ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था निधन

भारत रत्न लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं है बीते 6 फरवरी को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था वहीं अब संसद में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने की मांग उठी है भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी ने आज संसद भवन में गायिका लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है। 92 वर्षीय लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी की सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल मे हुआ था 8 जनवरी को कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनको अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था और वो तभी से आइसीयू में थीं फिर उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था लता मंगेशकर के निधन की वजह मल्टी ऑर्गन फेल्योर को माना गया पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को श्रध्दांजलि दी और मुंबई के शिवाजी पार्क में उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

लता मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और केंद्र सरकार ने उनकी याद में दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी। यह भी पढ़ें-पीएम मोदी आज बदायूं के 30 स्थानों पर करेंगे वर्चुअली रैली को संबोधित

डाक टिकट होगा जारी

इससे पहले बीते दिन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि केंद्र सरकार ने भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है। आरती राणा

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button