उत्तरप्रदेशहोम
सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं से बोले, भारत सरकार में विकास का मॉडल बना प्रदेश
गोरखपुर महानगर के पदाधिकारियों से किया वर्चुअल संवाद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में गुंडागर्दी समाप्त कर जमीन पर कब्जा रोकर अपराधियों के खिलाफ का मॉडल बना दिया है प्रदेश में पहली बार गुंडों और माफियाओं की अवैध सम्पति पर बुलडोजर चलाकर और उनकी अवैध जमीनों पर कब्जे में लेकर गरीबों के लिए आवास बनाने का काम हुआ है 2017 के पहले विकास का पैसा गुंडो और माफियाओं के पास चला जाता था प्रदेश सरकार ने बुलडोजर से उस पैसे को निकाला है।
मुख्यमंत्री 28 जनवरी की देर शाम लखनऊ से भाजपा के महानगर पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले समाजवादी पार्टी की सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का कार्य करती थी। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में गुंडों और अपराधियों की नकेल कसी गई है, उससे कानून का राज स्थापित हुआ है।
