
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय रह गया है जिस पर राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमलावर हैं हर दल अपनी विपक्षी पार्टी पर निशाना साधने और जनता को अपने पक्ष में लुभाने के लिए जतन कर रहा है हाल के रुझानों से यूपी में जो बड़ी पार्टियों भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बाच मुकाबला लग रहा है ऐसे में दोनों की तरफ से एक दूसरे पर जुबानी हमले जारी हैं इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर अपने काम और समाजवादी पार्टी के कार्यकाल की स्थिति को दर्शाते कटाक्ष दिया है।
यह भी पढ़े-पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कांग्रेस में हुए शामिल
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज ट्वीट कर कहा कि जो लोग फ्री में बिजली देने की बात करते हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश को अंधेरें में रखा था उनके समय में तो अंधेरा ही अंधेरा था बाकी जो था वह दंगा फसाद और कर्फ्यू पूरा कर देता था जब बिजली ही नहीं देनी तो फ्री क्या देंगे।