उत्तराखंडउत्तराखंड परिवहन निगमउत्तराखंड पर्यटनपरिवहनबड़ी खबरसामाजिक
उत्तराखंड परिवहन निगम को बदलना पड़ा मार्ग, अब यहां से जाना होगा दून-दिल्ली…..निगम महाप्रबंधक ने दिए आदेश
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के चलते परिवहन निगम द्वारा बसों का रूट बदल दिया गया है। दरअसल, कांवड़ यात्रा के कारण उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का मार्ग बीते शुक्रवार से ही परिवर्तित हो चुका है। लिहाजा अब उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों को सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से वाया देवबंद होकर मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग से दिल्ली भेजा जा रहा है। परिवहन निगम ने प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग पर ही बसों का संचालन करने का आदेश दिया है।
उत्तराखंड परिवहन निगम को बदलना पड़ा मार्ग
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के चलते परिवहन निगम द्वारा बसों का रूट बदल दिया गया है। दरअसल, कांवड़ यात्रा के कारण उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का मार्ग बीते शुक्रवार से ही परिवर्तित हो चुका है। लिहाजा अब उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों को सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से वाया देवबंद होकर मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग से दिल्ली भेजा जा रहा है। वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है कि यदि मार्ग में कांवड़ यात्रियों की भीड़ और अधिक बढ़ती है और मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग बंद होने की स्थिति बनती है तो उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों को सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से यमुनानगर-करनाल-पानीपत होकर दिल्ली भेजा जाएगा। हालांकि, फिलहाल उत्तराखंड परिवहन निगम का कहना है कि बसों के किराये में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं करी गई है, परंतु अगर बसें वाया करनाल होकर जाएंगी तो रादधानी देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी में 59 किमी का अतिरिक्त फासला बढ़ जाएगा। लिहाजा, उस स्थिति में उत्तराखंड परिवहन निगम बसों के किराये में मामूली वृद्धि करने की बात पर विचार कर रहा है।निगम महाप्रबंधक ने दिए निर्देश
उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक पवन मेहरा की ओर से जिले की सभी डिपो AGM को आदेश दिए गए हैं कि प्रशासन की ओर से जो मार्ग निर्धारित किए गए हैं मात्र उन ही मार्गों पर बसों का संचालन करना मान्य है। हालांकि, बीते गुरुवार की देर रात तक भी परिवहन निगम की बसों का संचालन निर्धारित मार्ग दून-रुड़की-मेरठ होकर दिल्ली तक ही किया जा रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस ने छुटमलपुर से रुड़की का मार्ग बंद कर दिया। इसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम को अपनी बसों को छुटमलपुर-सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से देवबंद-मुजफ्फरनगर होते हुए दिल्ली भेजना पड़ा। दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, जयपुर, फरीदाबाद, अलवर, आगरा जाने वाली बसें भी देवबंद होकर भेजी गई।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




