उत्तरप्रदेशहोम
साहिबजादा दिवस पर CM योगी के आवास में समारोह का हुआ आयोजन
यूपी बना साहिबजादा दिवस मानाने वाला प्रथम राज्य

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज साहिबजादा दिवस के अवसर अपने सरकारी निवास स्थान पर श्री गुरू ग्रंथ साहब की अगवानी की। सीएम योगी ने साहिब श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज के 4 साहिबजादों व माँ गुजरी जी की शहादत को अर्पित साहिबजादा दिवस के मौके पर गुरूबाणी कीर्तन में शामिल हुए।
आज सीएम योगी के सरकारी आवास पर अल्पसंख्यक सिख समाज कि आस्था के पर्व सहिबजादा दिवस मानाने के लिए गुरबाणी कीर्तन का आयोजन किया गया जिसके साथ यूपी यह दिवस मनाने वाला प्रथन राज्य बन गया है। सिख समाज का आस्थापूर्ण दिवस गुरू गोविंद सिंह जी के चारों पुत्र अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह के वीरगति को प्राप्त होने कि याद में मनाया जाता है।
