उत्तराखंडखेलराष्ट्रीय खेल 2025

रीना सेन ने उत्तराखंड की झोली में डाला दूसरा स्वर्ण पदक, केनाय सलालम प्रतियोगिता में मारी बाजी

उत्तराखंड के मेहनतकस सितारे 38वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड का नाम रौशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, राज्य ने पहले ही 9 पदकों पर कब्जा कर अपनी झोली में शामिल कर लिया है, अब उत्तराखंड की बेटी रीना सेन ने केनाय सलालम सी-1 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है।

रीना सेन ने उत्तराखंड की झोली में डाला दूसरा स्वर्ण पदक

    उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड ने मेजबानी के साथ-साथ नौं पदकों को भी अपनी झोली में डाला है, यह राज्य के लिए दोहरे गौरव की बात है। पदकों को जीतने के क्रम में उत्तराखंड की झोली में एक और स्वर्ण पदक ने एंट्री ली है, दरअसल ऋषिकेश स्थित फूलचट्टी में आयोजित महिला केनाय सलालम C-1 प्रतियोगिता में उत्तराखंड की होनहार बेटी रीना सेन ने पहले स्थान पर अपनें पांव गाड़ लिए। रीना सेन ने उत्तराखंड को न सिर्फ स्वर्ण पदक लाकर दिया है बल्कि संपूर्ण राज्य की बेटियों को संदेश भी दिया है आज की बेटी अगर कुछ ठान ले तो वह हर प्रतिस्पर्धा और कार्य में उत्तीर्ण हो सकती है। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या के अनुसार स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रतिभागी को 12 लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरुप दी जाएगी, लिहाजा रीना सेन को भी उत्तराखंड सरकार द्वारा 12 लाख की राशि पुरस्कार दी जाएगी। यह धनराशि किसी भी राष्ट्रिय खेल में किसी भी राज्य के द्वारा दी जाने वाली धनराशियों में सबसे अधिक धनराशि है। तो वहीं सी-1 केनाय ओपन सलालम प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की पल्लवी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं आंध्र प्रदेश की चेतना भगवती ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।      
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button