उत्तराखंडमौसम अपडेट
इन आठ जिलों में रहेगी मौसम की मार, मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट
उत्तराखंड में आज मौसम राज्य के कुछ जनपदों को मिजाज की बदलावट का मजा देने वाला है, मौसम विभाग के अनुसार आज जहां एक ओर राज्य के कुछ जिलों में हल्की बरसाती फुहारें पड़ेंगी तो वहीं राज्य के कुछ जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में मौसम ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से करवट ले ली है, मौसम विभाग विशेषज्ञों के अनुसार पीछले कुछ वर्षों से मौसम का पैटर्न बदल चुका है, जिसका सीधा असर अप्रत्याशित लिहाज से बदल रहे तापमान पर पड़ रहा है। चूंकि भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी क्षेत्र में सर्दियों के मौसम में आने वाला तूफान “वेस्टर्न डिस्टर्बन्स”पर्वतीय इलाकों तक नहीं पहुंच पाया जिस कारण तापमान में बेवक्त का बदलाव देखने में आ रहा है। वहीं राज्य के मौसम को लेकर आज मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हल्की बरसात के साथ बिजली चमकने के आसार स्पस्ट किेए हैं लिहाजा इसके चलते कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य के ऊंचाईं पर स्थित इलाकों पर बीते मंगलवार को दोपहर के समय चारों धाम सहित त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ, हेमकुंड, गौरसों और औली में हल्की बर्फबारी भी दर्ज करी गई है। लिहाजा बर्फबारी ने समीपवर्ती क्षेत्रों में ठंड भी काफी बढ़ चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कुछ जनपदों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की ओर से राज्य के कुछ जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

