उत्तराखंडराष्ट्रीय खेल 2025
साथ बैठकर किया भोजन, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…नेशनल गेम्स में पंहुचे मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेशनल गेम्स में आए प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए व उनसे मिलने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पंहुचे। सिर्फ यही नहीं मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया और कहा कि मैं स्वयं वह खााना खाकर देखना चाहता हूं जो नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों को मिल रहा है, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। नेशनल गेम्स में 35 खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं।
उत्तराखंड 38वें नेशनल गेम्स की मेजबानी कर रहा है, उत्तराखंड के 10 शहरों में 38वें नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया है जिसमें उत्तराखंड के हल्द्वानी से लेकर देहरादून और रुद्रपूर शामिल हैं। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नेशनल गेम्स में आए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए देहरादून के रायपुर में स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पंहुच गए। जिसके बाद पुष्कर सिंह धामी ने न सिर्फ खिलाड़ियों से मिलकर और बातचीत करकर उनका मनोबल बढ़ाया बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। बता दें, 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पांच दिन चली मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशु में शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीतकर अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक उत्तराखंड की झोली में कुल 9 पदक आ चुके हैं।
