उत्तराखंडबड़ी खबर
फर्जी मार्कशीट से पाई सरकारी नौकरी, विभाग ने करी कड़ी कार्रवाई…नियुक्ति पर लगी रोक
युवती ने डाक विभाग में नौकरी पाने के लिए हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट का सहारा लेकर अपने ही लिए मुसीबत पैदा कर ली। लिहाजा विभाग ने मार्कशीट को फर्जी मान्य करते हुए युवती पर कार्रवाई करते हुए युवती के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
सरकारी विभाग में नौकरी प्राप्त करना आजकल हर युवा का सपना है जिसके लिए प्रत्येक युवा जीवन में एक न एक बार तो अवश्य ही सरकारी पेपर्स की तैयारी करता है, लेकिन कुछ लोग एसे भी हैं जो गलत तरीकों से नौकरी प्राप्त करने की सोचते हैं। एसे युवा या तो मेहनत नहीं करना चाहते या फिर कई बार के विफल छात्र होते हैं जो इस प्रकार के गलत तरीकों से नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। एसा ही एक मामला हल्द्वानी के डाक विभाग से सामने आया है जहां एक युवती ने डाक सेवक की नौकरी पाने के लिए हाईस्कूल की फर्जी मार्रशीट का सहारा लिया। दरअसल साल 2024 के जून महिने में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती में लालकुआं की एक युवती का चयन देवलचौड़ के शाखा डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर पद पर हुआ था। जिसके बाद युवती को नवंबर में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। लेकिन जब विभाग ने युवती के अभिलेखों की जांच करी तो युवता की हाईस्कूल की मार्कशीट DIGI LOCKER में दिखाईं नहीं दी। लिहाजा विभाग को युवती पर आशंका हुई तो उन्होने युवती की नियुक्ति पर रोक लगा दी।
