दुर्घटनाबड़ी खबर
हरदोई में बड़ा रोड एक्सीडेंट, ऑटो और डीसीएम की टक्कर में हुई 10 लोगों की मौत , 4 घायल
यूपी के हरदोई में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जंहा एक ऑटो और DCM ट्रक के बीच भिडंत हो गई। हादसे में कुल 10 लोगों की मृत्यु हो गई एवं 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं । मरने वाले 10 लोगों में 6 महिलाएं भी शामिल थी।

उत्तरप्रदेश के हरदोई में एक भीषण सड़क हादसा होने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा बिल्हौर हाईवे पर यह हादसा हुआ है,जंहा एक ऑटो और लोडर टैंपो के भीडंत हो गई और 10 लोग मारे गए। घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।