बड़ी खबर
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, बिल्डिंग ढहने से कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका
जानकारी के अनुसार जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके की वजह से पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई,सूत्रों के मुताबिक कई कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है

जानकारी के अनुसार जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके की वजह से पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई,सूत्रों के मुताबिक कई कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है । धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंचकर दबे हुए कर्मचारियों को निकालने में जुटी हुई है। प्रशासन भी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।