उत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहोम
श्रीकृष्ण की नगरी से भी होगा भाजपा कि जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ
मथुरा में 19वीं बार सीएम योगी करेंगे आगमन

साल 2022 में विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने में लग गई है। यूपी में निकल रही छह यात्राओं का शुभारंभ करके पार्टी बीजेपी सरकार की सफलताओं को जनता पहुंचाना चाहती है। 19 दिसंबर को श्रीकृष्ण कि नगरी मथुरा के रामलीला मैदान से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मथुरा से निकली इस यात्रा का समापन 1 जनवरी को पीलीभीत में होगा।
सीएम योगी लगभग पौने 5 वर्ष में 19वीं बार मथुरा में आगमन करेंगे साथ ही मथुरी में यात्रा के शुभारंभ के आवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मथुरा कि जनविश्वास यात्रा को सफल व एतिहासिक बनाने के लिए भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता तैयारियों में जी जान से जुटे हुए हैं। 19 दिसंबर को होने वाली इस यात्रा कि जानकारी देते हुए भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि इस अवसर पर एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किए गए हैं।