उत्तरप्रदेशहोम
भाकियू प्रवक्ता ने तिकुनिया कांड में आरोपी नेता को पद से हटने की बात कही
गन्ने का भुगतान है बड़ा मामला

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने नगर पालिका सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पार्टी पर निशाना सधा है। भाकियू प्रवक्ता ने वार्ता में लखीमपुर खीर के तिकुनिया कांड में भाजपा नेता व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के 120 बी का आरोपी होने पर कहा कि अजय मिश्र को गिरफ्तार करके उनके पद से तुरंत हटा देना चाहिए।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा आशीष मिश्र किसानों को जेल में धमकी देकर आपन विरुद्ध दर्ज केस में समझौता करने का प्रैशर डाल रहे हैं। भाकियू प्रवक्ता का कहना है कि आशीष मिश्र ऐसा अपने पिता के औहदे कि वजह से कर रहा है।
राकेश टिकैत का कहना था कि सरकार द्वारा समझौते कि बातों को लागू कर देना चाहिए। भाकियू प्रवक्ता ने आगे कहा कि गन्ने का भुगतान बड़ा मामला है गन्ने का भुगतान जल्दी होने से किसान के पास धन आने पर बाजार मजबूत होता है लेकिन अब कृषियों के पास धन न होने के कारण से बाजार कमजोर होग गया है।
