उत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहोम
बरेली में 11 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
जिला न्यायाधीश ने जनता से की अपील

11 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत जिला बरेली में लग रही है। जिला जज ने जनता से अपील की है राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला बरेली में 11 दिसंबर 2021 को किया जा रहा है। इस बात के संबंध में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायाधीश श्रीमती रेणु अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में 40 हजार से ज्यादा मुकदमें दर्ज किए गए हैं। बैंको के 12 हजार से अधिक नोटिस प्राधिकरण से जारी किए गए हैं।
प्रेस वार्ता में जिला न्यायाधीश रेनू अग्रवाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि मुकदमों कि भागदौड़ से बचते हुए याचिकार्ता लोक अदालत के जरिये अपने मुकदमों को समझौते के आधार पर समाधान करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-यूपी के सभी सरकारी अस्पताल होंगे डिजिटल