उत्तरप्रदेशहोम
यूपी मातृभूमि योजना की जिम्मेदारी मिली पंचायत सहायकों को

यूपी मातृभूमि योजना शुरू करने के लिए गांवों में आम लोगों की सहभागिता को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें पंचायत के सारथी सहायक होंगे। व दानदाताओं की योजनाओं में जानकारी और कार्यो के विवरण में आदान-प्रदान किया जाएगा। उसके बदले सरकार व दानकर्ता की अनुदान राशि से भी अधिकतम 10 हजार रूपये की फीस दी जाएगी। इसमें यूपी सरकार ने पहली बार हर ग्राम पंचायत में पंचायत सहायको की भी तैनाती की हुई है।
यूपी सरकार की अध्यक्षता में कैबिनेट यूपी मातृभूमि योजना के क्रियावयन प्रस्ताव में भी मुहर लगा चुका है। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को शासनादेश जारी कर दिया है। पंचायत राज निदेशक व जिलाधिकारीयों को भेजे गए। आदेशों में उन्होने लिखा कि यूपी मातृभूमि सोसाइटी का गठन करके राज्य व जिला स्तर पर एक खाता खोला जाएगा। उसमें जरूरत के अनुसार उन्हे धन भी उपलब्ध कराया जाएगा। उनका निर्देश यह भी है। दानकर्ता अपनी ओर से योजननाओं के तहत खोले गए खातों से दान राशि जमा करने के 30 दिन के अंदर कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दी जाएगी।
शिवानी चौधरी
