दिल्लीदिवाली पर्व
दिवाली पर Elite Marke PR company का बड़ा तोहफ़ा, दिवाली पर दी 9 दिन की Paid Leave
Elite Marke PR company : दिवाली के मौके पर ‘एलीट मार्के’ नाम की इस PR कंपनी ने अपने कर्मचारियों को पूरे 9 दिन की पैड लीव देने का ऐलान किया है।
Elite Marke PR company : कॉर्पोरेट दुनिया में जहां बोनस या दो दिन की छुट्टी को ही त्योहार का तोहफ़ा माना जाता है, वहीं दिल्ली की एक जनसंपर्क कंपनी ने कुछ ऐसा किया है, जो आज देश भर में चर्चा का विषय बन गया है। दिवाली के मौके पर ‘एलीट मार्के’ नाम की इस PR कंपनी ने अपने कर्मचारियों को पूरे 9 दिन की पैड लीव देने का ऐलान किया है। एलीट मार्के के सीईओ के मुताबिक कंपनी ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि कंपनी से जुड़े लोग त्योहारों का पूरा मजा उठा सकें।




