उत्तराखंडदेहरादूनसाइबर क्राइम

74 साल के बुजुर्ग ने गंवाई जिंदगी भर की कमाई , ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हुई 85 लाख की साइबर ठगी

देहरादून के 74 वर्षीय देवेंद्र कुमार सिंघल ने साइबर ठगी के चलते 84.7 लाख रुपये गंवा दिए,ठगों ने उन्हें RBL सिक्योरिटीज का अधिकारी बताकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम ठगी को अंजाम दिया ।

उत्तराखंड में लगातार साइबर ठगी के मामले उजागर हो रहे हैं। लोग आसानी से ठगों के जाल में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा दे रहे हैं। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक बुजुर्ग से अपनी लाखों रुपये की गाढ़ी कमाई गंवा दी।

साइबर ठगों ने लगाया बुजुर्ग को चुना

साइबर ठगी का एक और नया मामला देहरादून में सामने आया है, जंहा देहरादून के 74 वर्षीय देवेंद्र कुमार सिंघल ने साइबर ठगी के चलते 84.7 लाख रुपये गंवा दिए,ठगों ने उन्हें RBL सिक्योरिटीज का अधिकारी बताकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम ठगी को अंजाम दिया । देवेन्द्र सिंघल के अनुसार जुलाई 2024 में इंटरनेट पर एक विज्ञापन के जरिए उनकी मुलाकात अर्जुन हिंदुजा नाम के एक शख्स से हुई, जंहा अर्जुन ने खुद को NEIL सिक्योरिटीज का मुख्य निवेश अधिकारी बता देवेन्द्र से आरबीएल सिक्योरिटीज के वीआईपी स्टॉक सर्विस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया और 30 दिन के ट्रायल की पेशकश की, जिसे लेकर सिंघल ने पहले रुचि भी दिखाई।

साइबर ठगी से लगा बुजुर्ग को बड़ा झटका

कुछ समय बाद में ठगों ने देवेन्द्र पर विभिन्न आईपीओ में निवेश करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। देवेंद्र का कहना है कि ठगों ने आरबीएल सिक्योरिटीज के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया, जहां ठगो ने बड़े पैमाने पर शेयर आवंटन की जानकारी दी। इसके बावजूद जब उन्होंने शेयरों की बिक्री के बाद अपनी राशि निकालने की कोशिश की, तो उन्हें बताया गया कि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज है और जब तक उनके खिलाफ शिकायत वापस नहीं ली जाती तब तक उनके पैसे नहीं दिए जाएंगे । अब देवेंद्र कुमार सिंघल की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button