उत्तराखंडराष्ट्रीय खेल 2025

38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों का CM धामी ने लिया जायजा, गृहमंत्री होंगे मुख्य अतिथि…परिवहन विभाग करेगा सहयोग

आज यानी बृहस्पतिवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार पंहुचे, जहां मुख्यमंत्री धामी ने निरीक्षण के फेंसिंग के विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। आपको बता दें कि राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह होंगे।

38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों का CM धामी ने लिया जायजा

    उत्तराखंड के 11 शहरो में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन कल यानी शुक्रवार 14 फरवरी को होने जा रहा है, जिसको लेकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में तैयारियां भी जोरों-शोरों पर हैं। आज यानी बृहस्पतिवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार पंहुचे, जहां मुख्यमंत्री धामी ने निरीक्षण के फेंसिंग के विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए, इस पुरस्कार वितरण समारोह में राज्य खेल मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित रहीं। आपको बता दें कि शुक्रवार 14 फरवरी को होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह रहेंगे। शुक्रवार को होने वाले समापन समारोह की तैयारी के चलते कलाकार श्वेता माहरा ने भी साथियों के साथ रिहर्सल किया।      

परिवहन विभाग करेगा सहयोग

        वहीं उत्तराखंड परीवहन विभाग ने भी समापन समारोह के लिए अपनी सभी व्यवस्थाओं को पूरा करके समारोह के लिए अपनी कमर कस ली है। आपको बता दें कि शहर के अंदर 16 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं जिनमें 1980 कारें, 995 बसें और 50 बाइक खड़ी की जा सकेंगी। वहीं परिवहन विभाग के अनुसार VVIP के लिए स्टेडियम के 1.3 किलोमीटर के दायरे में छह पार्किंग स्थल बनाए हैं जिसमें पहली पार्किंग 1.30 किलोमीटर दूर स्थित नवाबखेड़ा में है , यहां 250 कार खड़ी करी जाएंगी हैं। दूसरी पार्किंग 850 मीटर दूर देवी मंदिर में है, जहां 120 कारें खड़ी करी जाएंगी। तीसरी पार्किंग 700 मीटर पेट्रोल पंप परिसर में है जहां 350 कारें खड़ी करी जाएंगी, चौथी पार्किंग 350 मीटर दूर 50-50 मार्ट में है जहां 100 कारें खड़ी करी जाएंगी, पांचवी पार्किंग जू डायरेक्टर आफिस में है जहां 80 कारें खड़ी करी जाएंगी और अंतिम पार्किंग 350 मीटर दूर आईएसबीटी होगी जहां 250 कारों को पार्क करने की क्षमता है।      
Writer-शुभम तिवारी,HNN24X7

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button