उत्तराखंड
केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों को बांटे 2500 फूड पैकेट एवं पानी की बोतलें
श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब,

दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों जो जाम में फंस रहे हैं, इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में इन यात्रियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें आज जिला प्रशासन की ओर से ब्यूंगगाड़, फाटा, जामू आदि क्षेत्रों में जाम में फंसे 2500 श्रदालुओं को जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल एवं सेक्टर अधिकारी फाटा नरेंद्र कुमार एवं उनकी टीम द्वारा तीर्थ यात्रियों को उनकी गाड़ियों में जाकर फूड पैकेट एवं पानी की बोतलें वितरित की गई।
जाम में फंसे तीर्थ यात्रियों को जब जिला प्रशासन की ओर से फूड पैकेट एवं पानी की बोतले उपलब्ध कराई गई तो सभी तीर्थ यात्रियों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली, जिससे कि सभी तीर्थ यात्रियों ने जाम में फंसे यात्रियों को फूड पैकेट एवं पानी की बोतलें उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।



