उत्तराखंडखेलराष्ट्रीय खेल 2025
हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन का आगाज, बॉलीवुड सितारों की महफील में स्वर्ण पदक विजेताओं से सजेगी स्क्रीन
हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में आयोजित भव्य 38वें राष्ट्रीय खेल अब समापन की ओर हैं, समापन कार्यक्रम को यादगार और भव्य बनाने के लिए बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर, कुमाऊनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप की शानदार प्रस्तुतियों के बीच स्वर्ण पदक विजेताओं से स्क्रीन को सजाया जाएगा जिसमें खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का गेम रीकैप दिखाया जाएगा।
उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों का मेजबान बना, एक ओर जहां 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज जितने भव्य प्रस्तुतियों के साथ हुआ तो वहीं राष्ट्रीय खेलों का समापन भी उतना ही भव्य और यादगार होगा। यह उत्तराखंड राज्य की पहल ही है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की विदाई को भी यादगार बनाया जा रहा है, जिस प्रकार से उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपने अद्वितिय खेल कौशल और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से राज्य को बैक-टू-बैक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिलाऐं हैं और हर दिन नए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड दर्ज कर उत्तराखंड राज्य को राष्ट्रीय खेलों में TOP 10 में शामिल किया है, उसे देखते हुए राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मान देने और 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए रंगारंग कार्यक्रमों के आयोजन से 38वें राष्ट्रीय खेलों को विदाई देने की तैयारी करी है। यही नहीं, विजेताओं के प्रदर्शन को सम्मान देनें और विजेता खिलाड़ियों की यादों को संजोने और प्रेरक बनाने के लिए एक स्क्रीन प्ले भी किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन शुरु होने से लेकर अंत तक की सारी गतिविधियों की झलक को दिखाया जाएगा। इस समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य तौर पर उपस्थित रहेंगे।
