उत्तराखंडसाइबर क्राइम
साइबर अटैक से बिखरी 90 से ज्यादा सरकारी वेबसाइटें, CM हेल्पलाइन सहित 800 से ज्यादा सेवाएं पड़ी बंद
साइबर अटैक से उत्तराखंड की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित राज्य की प्रमुख ऑनलाइन सेवाओं के साथ-साथ तकरीबन 90 सरकारी वेबसाइटें हुईं प्रभावित । 800 से ज्यादा ऑनलाइन सेवाएं देने वाली "अपुणि सरकार" वेबसाइट भी रही पूरे दिन बंद ।
CM हेल्पलाइन सहित 800 से ज्यादा सेवाएं पड़ी बंद
इस भयानक साइबर अटैक ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री की हेल्पलाइन और राज्य की प्रमुख ऑनलाइन सेवाओं सहित लगभग 90 सरकारी वेबसाइटों को प्रभावित किया। राज्य को 800 से ज्यादा ऑनलाइन सेवाएं देने वाली (अपुणि सरकार) वेबसाइट पूरे दिन बंद रही। इसके साथ ही उत्तराखंड के जितने भी जिलों में ई-ऑफिस लागू है, सब जगह काम ठप रहा। साइबर अटैक ने राज्य की सुरक्षित इंटरनेट सेवा और स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (UK SWAN) सहित महत्वपूर्ण राज्य डेटा सेंटर को भी प्रभावित किया।डाटा की रिकवरी हुई शुरू, जल्द सुचारु होंगी सेवायें
सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी की सचिव नितिका खंडेलवाल ने अपनी टीमों के साथ कल पूरे दिन वायरस के कारण होने वाले नुकसान को कम करने के लिए प्रयास किया। काफी मुश्किलों का सामना करने के उपरांत टीम देर शाम को UK SWAN सिस्टम को आंशिक रूप से सुचारू करने में कुछ हद तक कामयाब रही । लेकिन व्यवस्था पूर्णत: रुप से सुचारु चलनें में अभी समय लगेगा। आईटी सचिव नितेश झा ने बताया कि ऑनलाइन सेवाओं को पुन: ठीक करने के विशेषज्ञों के प्रयास चल रहे है। वंही दूसरी ओर हमले के कारणों की अभी जांच चल रही है, और साथ ही यह अटैक भविष्य में दोबारा ना हो सके उसके प्रबंध के लिए भी कदम उठाए जाएंगे ।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




