अच्छी खबरउत्तराखंडउत्तराखंड सरकारनैनीतालमुख्यमंत्री धामीयूथ कार्नरसामाजिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से नैनीताल में रजत जयंती पार्क का कायाकल्प, पर्यटन स्थल होगा आकर्षक

नैनीताल के मल्लीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रजत जयंती मना कर बिरेन व जीर्ण शीर्ण पर्यटन स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा। 48.69 लाख रुपये की लागत से बनेंगे नए आकर्षक रजत जयंती पार्क, जो पर्यटन और स्थानीय मनोरंजन का केन्द्र बनेगा।

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से रजत जयंती पार्क का कायाकल्प

  नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों के तहत रजत जयंती के अवसर पर प्रमुख पर्यटन स्थलों के बिरेन और जीर्ण शीर्ण पार्कों का कायाकल्प कर नयी पहचान देने की योजना बन रही है। इस दिशा में सरकार ने संबंधित विभाग को आवश्यक धनराशि उपलब्ध करा दी है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार नैनीताल के मल्लीताल इलाके में झील के पास वोट हाउस क्लब के पास 48.69 लाख रुपये की अनुमानित लागत से रजत जयंती पार्क का निर्माण किया जाएगा। यह नया पार्क न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का एक नया केंद्र भी बनेगा, जिससे क्षेत्र का पर्यटन विकास और स्थानीय जीवन स्तर में सुधार होगा।

रजत जयंती पार्क में ओपन जिम व किड्स प्लेइंग एरिया होंगे शामिल

    नैनीताल के मल्लीताल में रजत जयंती पार्क को एक आधुनिक और सुविधासंपन्न पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां पर्यटक और स्थानीय दोनों के लिए कई खास सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस पार्क में ओपन जिम की सुविधा शामिल होगी, जहां लोग व्यायाम कर सकेंगे, साथ ही बच्चों के लिए सुरक्षित और मनोरंजक किड्स प्लेइंग एरिया भी बनाया जाएगा। पालिका ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि पालिका ने इस पार्क के विकास का प्रस्ताव शासन को भेजा था और शासन ने पहले चरण में 24 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। यह पहल नैनीताल के पर्यटन और स्थानीय विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र की सैर-सपाटे की गुणवत्ता बहेतर होगी और लोगों का स्वास्थ्य व मनोरंजन दोनों सुनिश्चित होंगे।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button