उत्तराखंडसामाजिकस्वास्थ्य
बनाने थे समोसे तो धो डाले आलू से पैर,वीडियो वायरल….खाद्य सुरक्षा विभाग का जोरदार एक्सन
उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अभय कुमार सिंह ने कहा है कि संबंधित मामले को लेकर अपर जिलाधिकारी नैनीताल के न्यायालय में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही करी जा रही है जिसके तहत रेस्टोरेंट का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।
प्रदेश में आय दिन कोई न कोई अजीबोगरीब हरकत की खबर या वायरल वीडियो सामने आते ही रहते हैं, जो सोशल मीडिया से लेकर जनसामान्य तक खूब सुर्खियां बटोरते हैं, ऐसे ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें प्रदेश के किसी रेस्टोरेंट में एक शख्स समोसे बनाने के लिए प्रयुक्त होनें वाले आलुओं को चप्पल पहनकर धोता नजर आ रहा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पंहुच कर मामले की जांच शुरु कर दी। जहां प्रतिष्ठान स्वामी ने अपनी गलती स्विकार भी कर ली,कर्मचारी द्वारा करी गई ये गलती दुकान के मालिक को इतनी मंहगी पड़ी की खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्टोरेंट का मुहायना किया जिसमें उन्होंने रेस्टोरेंट में उपस्थित तमाम खामियां पाते हुए रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्त कर दिया। और 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा है।
