दिल्लीप्रदूषण
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड ने लागू किया ग्रैप-2
मंगलार यानी 22 अक्टूबर को भी दिल्ली में हवा का स्तर ‘बेहद खराब’ बना हुआ है , जिसके चलते केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड ने दिल्ली में आज सुबह से ही ग्रैप-2 लागू कर दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज सुबह लगभग 8 बजे दिल्ली का औसत AQI 317 मापा गया है ।

पूरे देश में शीत लहर का आगाज अब हो चुका है, एसे में राजधानी दिल्ली के NCR में सर्द मौसम की ठिठुरन के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। दिल्ली का प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पंहुच चुका है, केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड के अनुसार बीते 94 दिनों के बाद दिल्लीवासियों ने सोमवार 21 अक्टूबर को सबसे खराब गुणवत्ता वाली हवा में सांस ली, और दिल्ली शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 310 पर पहुंच गया।
AQI का स्तर 300 से अधिक होने के कारण CAQM (Commission For Air Quality Management) ने एक आदेश जारी कर दिल्ली शहर में 22 अक्टूबर की सुबह से ही ग्रैप-02 लागू कर दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे के करीब दिल्ली का औसत एक्यूआई 317 मापा गया।



