उत्तराखंडदुर्घटनासड़क हादसा
टिहरी में भीषण हादसा, 200 खाई में जा गिरी कार , हादसे में पिता-पुत्र की दुखद मृत्यु..
गुरुवार सुबह टिहरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें पिता व पुत्र की दुखद मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार पिता व पुत्र अपनी निजि कार में सवार होकर मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे कि तभी अचानक आनंद चौक के समीप पंहुचते ही कार ने अपना नियत्रंण खो दिया और सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

उत्तराखंड में सड़क हादसों में लगातार बढ़त ही देखने को मिल रही है, ऐसी ही एक सड़क दुर्घटना की खबर गुरुवार सुबह टिहरी से आई है जहां एक UK 07 AR 3411 नंबर की वैगनआर में पिता और पुत्र मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे, जैसे ही वे आनंद चौक के पास पंहुचे कि तभी उनकी कार ने सड़क पर से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई।